दिल्ली पुलिसकर्मी बताकर करते थे वसूली, रंगदारी मांगने पर बरेली मे किया गिरफ्तार

बरेली। जिले मे वसूली और पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने वाले एक फर्जी इंस्पेक्टर और दारोगा को थाना इज़्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जालसाजो ने एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये की वसूली कर ली थी। दूसरे से 60 हजार रुपये की मांग की थी। इसी दौरान युवक ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद दोनो धर लिए गए। पकड़े गए जालसाजों में एक आरोपित असलम खां सीबीगंज के सर्वोदय नगर तथा दूसरा आरोपित अमीर हमजा सनइयारानी सीबीगंज का रहने वाला है। जालसाजों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना इज्ज्तनगर पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हे शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र मे दारोगा और इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर दो युवक जबराना वसूल रहे है। पुलिस उनके पीछे लगी लेकिन दोनों का सुराग नही लगा। इसी दौरान इज्जतनगर के वीर सावरकर नगर निवासी एक युवक ने एसएसपी से शिकायत की एक इंस्पेक्टर व दारोगा जो खुद को दिल्ली पुलिस का बता रहे है। जबरन धमकी देकर उससे 6 हजार की रंगदारी वसूल की है। जबकि 60 हजार रुपये और रंगदारी मांगी है। बुधवार की दोपहर पीड़ित ने बताया कि दोनों फिर से 60 हजार की रंगदारी वसूल करने आ रहे हैं। जिसके बाद पीड़ित ने दोनों को वीर सावरकरनगर बुलाया। जैसे ही दोनों वहां पहुंचे कि पीड़ित के इशारे पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने इज्ज्तनगर पुलिस को भी दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर और दारोगा बताकर धौंस जमाने की कोशिश की लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक न चली। कुछ देर पूछताछ के बाद ही दोनो टूट गए और फर्जी इंस्पेक्टर और दारोगा बताने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने जब उनका फेसबुक आईडी चेक किया तो दोनों की वर्दी में पिस्टल के साथ भी कई फोटो मिली। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सख्त किया और उनकी निशानदेही पर एक पिस्टल नुमा एयरगन, दिल्ली पुलिस का फर्जी आईकार्ड, दो मिलेट्री जैकेट व वर्दी के साथ बिल्ला भी बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ धाेखाधड़ी व रंगदारी वसूलने समेत अन्य गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *