दिनदहाड़े बदमाश ने घर में घुसकर वृद्धा को लूटा

झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े एक बदमाश ने घर में घुसकर बुर्जुग महिला को लूट लिया। जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।
मऊरानीपुर थानान्तर्गत बाजपेईपुरा निवासी अंशुल गुप्ता परिजवार के घर मे रहता है। होली की खरीददारी के लिए वह दिन के समय बाजार गया हुआ था। घर मे उसकी 70 वर्षीय दादी सुमित्रा अकेली थी। सुमित्रा के अनुसार इसी दौरान एक बदमाश घर मे घुस गया। इसके बाद उसे कोई नशीला पदार्थ सूंघा कर उसके शरीर से लगभग 60 हजार रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण को उतार लिए। जबतक उसे होश आता बदमाश भागने में सफल हो गया। दिन दहाड़े हुए इस घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। फिलहाल इसकी सूचना थाने की पुलिस को देते हुए घटना के बारे में अवगत कराया।
-उदय नारायण, झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।