बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उड़ान—एजुकेशनल, सोशल सर्विस सोसाइटी की ओर से बिचपुरी गांव के बच्चों के साथ देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने तिरंगे के साथ देशभक्ति का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस की भावना को जीवंत कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, देश के वीरों के प्रति सम्मान और भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।कार्यक्रम में राज्य पुरस्कृत शिक्षक एवं राज्य आईसीटी पुरस्कृत शिक्षक डॉ. अमित शर्मा, शुभ्रा शर्मा, वैष्णवी, प्रज्ञन्य, कृष्णा, शिवम्, अभिषेक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पारुल, ऐश्वर्या, काशवी, देव, हिमांशु, हिमांशी, विकास, आकाश, कनक, शिवानी, श्रेया, शिवाय, तमन्ना, अजय, विजय, दीपक, प्रियांशु, मयंक, प्रिंस, अभि, अरुण, रोशनी, कवि, अंश, यश आदि बच्चों ने नृत्य, गीत, कविता सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि बच्चों में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का अवसर भी है। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगे और गुब्बारों से सजे आयोजन स्थल पर बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। बताते चलें कि उड़ान शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक सेवा समिति स्वर्गीय श्रीमती ऊषा शर्मा, स्वर्गीय श्री दर्शन कुमार शर्मा और स्वर्गीय प्रोफेसर एनएल शर्मा की पुण्य स्मृति में स्थापित संस्था है जो शिक्षकों, विद्यार्थियों की निस्वार्थ भाव से प्रोत्साहित करने, पुरस्कृत करने, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने एवं समाज सेवा और जागरूकता के क्षेत्र में कार्य करती है। उड़ान संस्था की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए देशभक्ति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास से जुड़ा एक यादगार अनुभव बन गया।डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि बच्चों में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का अवसर भी है। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगे और गुब्बारों से सजे आयोजन स्थल पर बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। उड़ान संस्था की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए देशभक्ति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास से जुड़ा एक यादगार अनुभव बन गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और सूक्ष्म जलपान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हो गया।
बिचपुरी गांव के बच्चों संग उड़ान संस्था ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
