दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर युवक की मौत, दूसरा घायल

आगरा – नगला विष्णु के समीप दर्दनाक सड़क हादसे मे मौके पर 1 युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा साथी घायल हो गया।मृतक भारली राजस्थान का बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि पूरी घटना थाना खेरागढ़ के अंतर्गत नगला विष्णु , आगरा ,जगनेर हाइवे का है।जिसमे बताया जा रहा है कि मैक्स जगनेर तांतपुर की तरफ से मिर्ची लेकर आगरा की ओर जा रही थी मैक्स पर 2 युवक ऊपर बैठे थे , नगला विष्णु के समीप मैक्स अनियंत्रित हो गयी जिसमे दोनो युवकों ने जान बचाने के लिए मैक्स से नीचे कूद गए , 1 युवक रोड के सहारे बने गड्ढे में जा गिरा वही दूसरा युवक रोड़ पर जा गिरा पीछे से आ रहे ओवरलोड डम्फर की चपेट में युवक आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। व दूसरे युवक को काफी चोट आईं।

बताया जा रहा है कि मृतक भारली राजस्थान का निवासी है, दूसरे युवक की पहचान अभी नही हुई, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को आगरा पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं दूसरे युवक को उपचार के लिए भेजा।

योगेश पाठक आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *