बरेली। सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे है। जिसमे स्पष्ट देखा जा सकता है कि दो युवक आपस में भयंकर तरीके से लड़ रहे है। दोनों के बीच जमकर गुत्था-गुथ्ती हो रही है। उन्हें बचाने के लिए कुछ पुलिसकर्मी भी बीच में आ रहे है। मगर दोनों एक दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नही है। बचाने आये पुलिसकर्मी जब उनसे मारपीट की वजह पूछते है तो वह भी हैरान रह जाते है। आपस में भिड़ने वाले और कोई नहीं बल्कि खुद पुलिसकर्मी है। दोनों थाने के अंदर ही एक-दूसरे को पीट रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को सस्पेंड भी किया जा चुका है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को पता चला तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों की जांच चल रही है। आपको बता दे कि मामला बरेली जिले के थाना फरीदपुर का है। बताते है कि थाने के अंदर चालान को लेकर दो पुलिसकर्मियों में आपस मे झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। दोनों सिविल ड्रेस मे थे। मारपीट करने वाला एक सिपाही सीओ पेशी मे तैनात है। दोनों को आपस मे लड़ता देखकर थाने के अंदर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर बीच-बचाव कराया। दोनों की इस हरकत को किसी ने अपने वीडियो में कैद कर लिया और वायरल कर दिया। दोनों की मारपीट का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला एसएसपी तक पहुंच गया। एसएसपी ने तुरंत दोनों की सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
