बरेली। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि अक्षय तृतीया एवं ईद के त्यौहारों को परम्परा अनुसार मनाया जाए। कोई नई परम्परा न डाली जाए। उन्होंने अपील की कि सभी लोग शांति पूर्वक त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सामग्री की विश्वसनीयता की पड़ताल किए बिना उस पर ध्यान न दे व अवांछित सामग्री को अनावश्यक रूप से पोस्ट न की जाए। जिलाधिकारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव (पीस कमेटी) बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने सभी लोगों से कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करे। जिससे सद्भाव तथा आपसी सौहार्द के बिगड़ने की सम्भावना उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि सभी लोग आने वाले त्यौहारों को भाई चारे के साथ मनाएं। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले त्यौहारों पर विद्युत, पानी, साफ सफाई आदि की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी जुलूस बिना प्रशासनिक अनुमति के नही निकाला जा सकता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि अक्षय तृतीया एवं ईद के पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं। बैठक मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी नगर आरडी पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व शहर, पीस कमेटी के सदस्य सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
