बरेली। मंगलवार को डीएम मानवेंद्र सिंह ने जसौली स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने शौचालय में गंदगी देख प्रभारी प्रधानाध्यापक को साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम की ओर से तत्काल सफाई कर्मी को स्कूल मे तैनात करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्यालय में निर्मित स्मार्ट कक्षाओं का भी शीघ्र हैंडओवर कराने को कहा। इससे पूर्व डीएम ने विभिन्न कक्षाओं में बच्चों से बात कर व्यवस्थाओं का हाल जाना। कुछ बच्चों से किताबें भी पढ़वाई। आपको बता दें कि स्कूल मे एक एनजीओ की ओर से बच्चों को रोजाना भोजन मुहैया कराया जाता है। डीएम ने निरीक्षण के दौरान मिक्स चावल, दाल देख बच्चों को सभी व्यंजन अलग-अलग परोसने के निर्देश एनजीओ को दिए। इसके बाद डीएम ने किशोर बाजार स्थित मॉडल कंपोजिट स्कूल का निरीक्षण किया। यहां की स्थिति भी कमोबेश यही रही। भोजन और शिक्षा की गुणवत्ता मे कमी पर डीएम ने जल्द से जल्द सुधार के निर्देश दिए।।
बरेली से कपिल यादव
