शाहाबाद हरदोई – पचदेवरा के ग्राम उबराखेड़ा निवासी हरि ब्रह्म शुक्ला पुत्र ओंकारनाथ शुक्ल का कहना है कि उसकी कृषि भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है और कब्जा हटवाने के लिए वह पिछले लंबे समय से वह अफसरों की चौखट पर फरियाद लगा रहे हैं। मगर इलाके की पुलिस और राजस्व कर्मचारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग ने बताया कि डीएम ने उनके प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस और राजस्व कर्मियों को अवैध कब्जा हटवाने के आदेश दिए थे, मगर इसके बाद भी राजस्व कर्मी और थाना पुलिस कब्जा नहीं हटवा रहे हैं। इस सम्बंध जब एसडीएम शाहाबाद और थाना प्रभारी पचदेवरा से जानकारी करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका।
रिपोर्ट राजपाल सिंह कुशवाहाबिलग्राम हरदोई