बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते भिटौरा रेलवे फाटक बुधवार से अगले 5 दिन तक बंद रहेगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने पत्र भेजकर जिलाधिकारी, एसडीएम और स्थानीय पुलिस से यातायात सुचारू रखने में सहयोग की अपील की है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि मरम्मत। कार्य 29 जुलाई सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर 2 अगस्त शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान भिटौरा फाटक पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग सतुईया फाटक का उपयोग कर सकेंगे। शेरगढ़ और शाही आने जाने वाले वाहन चालक अगरास-शंखा रोड से निकल सकते हैं। शीशगढ आने जाने वाले वाहन चालकों को धनेटा फाटक से यात्रा करने की सलाह दी गई है।।
बरेली से कपिल यादव
