जूनियर स्तर पर मैथ ओलंपियाड परीक्षा का हुआ आयोजन

बरेली-  आज पूरे जनपद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ विनीता के आदेश अनुसार एवं डायट प्राचार्य फरीदपुर के निर्देशन में कक्षा 6 7 तथा 8 के बच्चों के लिए मैथ ओलंपियाड की परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा प्रश्न पत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदपुर की ओर से आधे घंटा पूर्व भेजे गए थे प्रश्न पत्र को ब्लैक बोर्ड पर लिखने के पश्चात बच्चों ने बहुत ही रुचि पूर्वक प्रश्न हल किय. कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर में मैथ ओलंपियाड की परीक्षा का आयोजन भली भांति किया गया । विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने बताया प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्न 20 आए थे 20 अंक के थे तथा व्यक्ति लिस्ट प्रश्न 10 आए थे जो भी संख्या के थे कुल मिलाकर प्रश्न पत्र 40 नंबर का था आज ही उत्तर पुस्तिकाओं को निरीक्षण कर परीक्षा फल ब्लॉक स्तर पर प्रेषित किया गया । अग्रिम तिथियों में ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी क्यारा तौफीक अहमद तथा जिले स्तर पर इस परीक्षा का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ विनीता के द्वारा किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ.लाल बहादुर गंगवार ने बताया इस प्रकार की परीक्षा के आयोजन से बच्चों के अंदर विषयगत ज्ञानात्मक कौशल में वृद्धि होती है जो बच्चों के मानसिक विकास में भी वृद्घि करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *