जिले मे चौबारी मेला को लेकर किया गया रूट डायवर्जन

बरेली। टीपी नगर की ओर से आने वाले दो पहिया वाहन, तिपहिया वाहन, डनलप व अन्य वाहन के द्वारा श्रद्धालु सेटेलाइट, खुर्रम गोटिया से लाल फाटक होते हुये मेला स्थल तक जायेंगे। इसके साथ ही रामपुर रोड की ओर से आने वाले उपरोक्त दो पहिया वाहन, तिपहिया वाहन, डनलप व अन्य वाहन द्वारा श्रद्धालु मिनी बाईपास, सत्यप्रकाश पार्क, सिटी स्टेशन एवं चौपला ब्रिज होते हुये महेशपुरा फाटक होकर मेला क्षेत्र को जायेगे। नैनीताल एवं पीलीभीत की ओर से आने वाले दो पहिया वाहन, तिपहिया वाहन, डनलप व अन्य वाहन के द्वारा श्रद्धालु सेटेलाइट होते हुये खुर्रम गौटिया से लाल फाटक होते हुये मेला क्षेत्र को जायेंगे। रामपुर रोड तथा शहर से डनलप गाडी का यातायात किला कासिंग से होता हुआ चौकी चौराहा से बड़ा डाकखाना वाले रोड से होता हुआ लाल फाटक से मेला क्षेत्र मे जायेंगे। वही बदायूँ की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओ को रामगंगा के उस पार बदायूँ रोड पर एवं रोड के नीचे पार्किंग करा दी जायेगी। आने वाले यातायात को रामगंगा पुल पार नही करने दिया जायेगा। साथ ही भारी वाहनों का बदायूँ से ही डायवर्जन कराया जायेगा। यदि कोई वाहन आ भी जाता है तो उसे भमौरा पर रोक दिया जायेगा उसे शहर की तरफ प्रवेश नही करने दिया जायेगा। यह डायवर्जन शुक्रवार की रात्रि से बुद्धवार की रात्रि तक लागू किया गया है। कोई भी भारी वाहन बदायूँ की तरफ से बरेली की ओर नहीं आयेगा और न ही बदायूँ की ओर जायेगा। बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों (यथा- निजी, रोडवेज बस, ट्रक आदि मालवाहन भारी वाहन) को जनपद ऑवला से शाहाबाद, बिलारी, चन्दौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा, बुलन्दशहर होते हुये दिल्ली भेजा जायेगा। सिरौली बस अड्डा पर आने व जाने के लिये प्राईवेट बस पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगी। इन बसों को रामगंगा पुल के पार से ही बदायूँ की ओर को वापस कर दिया जायेगा। इसी प्रकार मैक्स, मैजिक, आटो भी प्रतिबन्धित रहे‍ंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *