जिले भर मे शुभ मुहूर्त व कड़ी सुरक्षा मे हुआ होलिका दहन, पूजन कर की परिक्रमा

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। जिले भर मे कड़ी सुरक्षा व शुभ मुहूर्त मे लोगों ने होलिका पूजन कर रविवार की मध्य रात्रि मे होलिका दहन हुआ। भक्तों ने होलिका माता के गीत गए और होलिका दहन के चारों तरफ परिक्रमा की। मान्यता है कि होलिका दहन के साथ ही बीते साल के सभी बुरे कर्मों का नाश हो जाता है। रविवार की मध्य रात्रि मे भद्रा का मुखकाल खत्म होने पर होलिका दहन किया गया। दहन के पहले लोगों ने होलिका की पूजा की। उनसे सुखद भविष्य के लिए वरदान मांगने के साथ ही घर, परिवार और समाज के कल्याण की कामना की। घरों से सरसों, कंडे, ईख की पत्तियां लोगों ने होलिका मे डाली। उसके बाद होलिका की परिक्रमा की। शुभ मुहूर्त मे होलिका दहन हुआ। भजनों पर लोग नाचते-झूमते रहे और एक-दूसरे को होलिकोत्सव का बधाई दी। होली के पावन पर्व पर शहर भर में सैकड़ों जगहों पर उत्साह भरे माहौल के बीच रविवार की मध्य रात्रि को होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के साथ रंगों की बौछार शुरू हो गई। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। दिन मे महिलाओं ने होलिका मैया की पूजी की। होलिका दहन को लेकर शाम से ही जगह-जगह उत्साह का माहौल दिखने लगा। होलिका स्थल पर होली के गीतों की मस्ती में लोग थिरकते, नाचते नजर आने लगे थे। लोगों ने बलगुरिया और कंडे पर स्वास्तिक का निशान बनाकर होलिका को अर्पण किया। धूप, दीप, नौवैद्य आदि का भोग लगाकर अग्नि की परिक्रमा की। कई जगहों पर लोगों ने पंडितों को बुलाकर मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराकर होलिका दहन किया। होलिका दहन के बाद लोगों ने सुख, समृद्धि के लिए जौ, चने, गन्ने आदि चढ़ाए। कुछ जगहों पर परंपरा के अनुसार भोर में भी होलिका दहन किया जाना है। शहर के कालीबाड़ी, सिकलापुर, गंगापुर, साहूकारा, आलमगिरीगंज, बिहारीपुर, पुराना शहर समेत कई इलाकों मे होली का भारी उत्साह रहा। वही देहात क्षेत्र मे भी होलिका का पूजन के साथ होलिका मैया के गीत गाते हुए परिक्रमा की। जिले भर में 2,577 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। सोमवार को दिन मे रंग खेला जाएगा। इस दौरान कोई खुराफाती माहौल न खराब करे। इसके लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। सभी इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी के साथ ही सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल, ट्रैफिक पुलिस के साथ ही होमगार्ड को भी ड्यूटी मे शामिल किया गया है। पुलिस की क्यूआरटी टीम के अलावा पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *