जदयू के मझौलिया पंचायत अध्यक्ष का विद्युत स्पर्शाघात से असामयिक निधन

*गांव में मचा कोहराम।

*शोक संवेदनाओं का लगा तांता

बिहार /मझौलिया – मझौलिया प्रखंड मुख्यालय के समीप होटल में विद्युत स्पर्शाघात से जदयू के मझौलिया पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र साह का असामयिक निधन इलाज के दौरान हो गया। उनके असामयिक निधन सब को झकझोर कर रख दिया है तथा परिजनों के चित्कार से सारा आलम गमगीन हो चला है ।बताते चलें कि मृतक अपने होटल में
विद्युत बोर्ड की मरम्मत कर रहे थे। इसी दरमियान अचानक झटके से टेबल पर गिर पड़े जिससे वही अचेत हो गए। परिजनों ने इलाज हेतु बेतिया ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर सुनते ही शोक संवेदनाओ का ताता लग गया। शोक व्यक्त करने वालों में जदयू के प्रदेश नेता डॉ :- एन .एन शाही जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा, विद्या सिंह पटेल ,अरुण कुमार ठाकुर, इंजीनियर सोहबत अली, बेतिया विधानसभा प्रभारी डॉ:- मुकेश कुमार कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, संतोष कुमार तिवारी, दूधनाथ सिंह, अशोक पांडे, राजेश पांडे, मुखिया अनिल कुमार बैठा पूर्व मुखिया सुरेंद्र शाह राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा ,सुरेंद्र मुखिया, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलीम उल्लाह पूर्व मुखिया हरिशंकर शर्मा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कमल मुखिया आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना किया है। बताते चलें कि मृतक को 3 पुत्र और एक पुत्री है ।परिजनों के चित्कार से सारा वातावरण शोकाकुल हो चला है। मृतक काफी मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति था,। उसके असामयिक निधन से मझौलिया में शोक की लहर फैल गई है।

– मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।