छोटे लाट साहव का जुलूस शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ

शाहजहांपुर- थाना आर.सी.मिशन क्षेत्र होली पर निकलना बाले छोटे लॉट साहब का जुलूस शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। लॉट साहब का जुलूस मोहल्ला सरॉय काइयाँ से सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ। जुलूस तारीन गाड़ीपुरा, पक्कापुल, दलेलगंज, पुत्तुलाल चौराहा, गढ़ी गाड़ीपुरा होते हुए सरॉय काइयाँ में दोपहर 12 बजे समाप्त हो गया। प्रशासन ने जुलूस में कड़ी सुरक्षा कर रखी थी। पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया गया। जुलूस के आगे एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी व एसडीएम सदर रामजी मिश्रा तथा सीओ सुमित शुक्ला केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की टुकड़ी के साथ मोर्चा संभालते हुए चल रहे थे। जुलूस के पीछे जलालाबाद एसडीएम तथा सीओ जलालाबाद पीएसी बल के साथ थाना प्रभारी आर.सी. मिशन गजेंद्र सिहं सहित अन्य क ई थानाध्यक्ष सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे। क्षेत्र के संभ्रात नागरिक जुलूस के साथ हुड़दंगियो पर नजर रखते हुए चल रहे थे।
-देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।