बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी लईक अहमद रविवार की दोपहर मे कस्बे की सब्जी मंडी मे सब्जी खरीदने गए। पीछे से आए छुट्टा पशु ने उन पर हमला कर दिया। इससे लईक अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें पशु से बचाया। आवारा पशुओं से परेशान नगर वासियों में नगर पंचायत के खिलाफ रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों के मुताबिक फतेहगंज पश्चिमी कस्बे मे छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में पशु घूमते नजर आते हैं। इनके कारण आए दिन राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगो में जिम्मेदार नगर पंचायत कर्मियों के प्रति रोष व्याप्त है। ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया पशुपालकों ने तमाम पशु छोड़ रखे है। गौशाला में क्षमता से अधिक पशु जमा करे जा चुके है। इसके बाबजूद पशु पकड़े जा रहे है। लोगों ने बताया कई बार छुट्टा पशु लोगों पर हमला कर चुके है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है।।
बरेली से कपिल यादव
