बिहार – सारण(छपरा) जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव बाजार में स्थित शहीद राजेन्द्र सिंह स्मारक के पास , राष्ट्र सेवा मिशन के तत्वधान में बीर कुंवर सिंह की स्मृति में संकल्प समारोह सभा का आयोजन किया गया। जिसमे दहेज प्रथा,बाल विवाह एवं नशा जैसी समाजिक कुरीतियों के खिलाफ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जितेन्द्र नीरज ने किया और मंच सचालन हेमनारायण सिंह के द्वारा किया गया।उदघाटन रामचन्द्र प्रसाद सिंह राज्य सभा सदस्य के कर कमलों द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्यरूप से सांसद आर सी पी सिंह,पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, अमनौर के पूर्व विधायक मंटू सिंह, मुकेश सिंह, सोंनपुर जदयू अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद भारती, राष्ट्र सेवा मिशन के सचिव माधवी सिंह, पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह, धनन्जय सिंह, सुरेश सिंह, मन्नूलाल,प्रियदर्शी कुमार,मिथलेश्वरी देवी,विनोद सिंह मुखिया नुरायेन अहमद,रमेश कुमार तथा सैकड़ो की संख्या में जदयू कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे सभा का समापन मनोज सोनी ने किया।
-नसीम रब्बानी ,पटना/ बिहार
छपरा जिले के नयागांव में किया गया राष्ट्र सेवा मिशन का आयोजन
