छत से गिरकर ढाई वर्षीय मासूम की मौत, घर मे मचा कोहराम

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के एक गांव मे रविवार की शाम के समय अपनी बड़ी बहनों के साथ दो मंजिला मकान की छत पर खेल रहा ढाई वर्षीय मासूम छत से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल मे ले गए। जहां मासूम मे दम तोड़ दिया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव नगरिया सादात के रहने वाले वेद प्रकाश का ढाई वर्षीय मासूम हर्ष अपनी दो बड़ी बहनों के साथ दो मंजिला मकान पर खेल रहा था। कुछ देर बाद अचानक वह मासूम छत से गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे बरेली के एक निजी चिकित्सालय मे ले गए जहां रविवार की देर शाम मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम दो बहनों में इकलौता भाई था। मासूम हर्ष की मां ज्योति मीरगंज के संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज मे शिक्षिका है। घटना की सूचना पर कॉलेज मे शोक सूचना के उपरांत अवकाश कर दिया गया। पिता शादियों मे वीडियोग्राफी बनाने का कार्य करता है। पिता वेदप्रकाश ने बताया कि जब उसका पुत्र छत पर था तो उसके पुत्र को गली में कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दी। उसने कुत्ते के उपर लकड़ी का टुकड़ा फेंककर मारा। फेंकते समय लड़का संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *