बरेली। शनिवार की सुबह चुनाव ड्यूटी के लिए घर से निकले हेड कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई। हादसे में कांस्टेबल का नीचे के आधे धड़ के चिथड़े उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों के साथ ही उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है आपको बता दे कि 1986 बैच के हेड कांस्टेबल बलीयद खां मूल रूप से अमरोहा जनपद के हसनपुर कटिया गांव के रहने वाले थे। उनकी तैनाती पुलिस लाइन मे थी। थाना किला क्षेत्र मे वह किराए के मकान में रहते थे। बदायूं जनपद में चुनाव के लिए उनकी ड्यूटी लगी थी। जिसके लिए वह सुबह सुबह बदायूं रवानगी के लिए पुलिस लाइन निकले थे। किला पुल पर पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिसकर्मी का शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। करीब छह बजे किला पुलिस को घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किला पुलिस ने घटनास्थल के पास लोगों से काफी पूछताछ की लेकिन पुलिस को इस हादसे के बारे मे कुछ पता नही चल सका। हादसा किस वाहन से हुआ है। पुलिस का मानना है कि हादसा किसी बड़े वाहन से हुआ है। यही वजह है कि पुलिसकर्मी के नीचे के आधे धड़ के चिथड़े उड़ गए।।
बरेली से कपिल यादव