चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, डीएम-एसएसपी ने परखी सुरक्षा

बरेली। उर्स-ए-आला हजरत के मद्देनजर जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार की दोपहर बिहारीपुर पुलिस चौकी से इस्लामिया ग्राउंड, नौमहला मस्जिद होते हुए दरगाह आला हजरत तक पुलिस और पीएसी के साथ फ्लैग मार्च किया। अफसरों ने जायरीन से सीधे बातचीत कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से हर जगह पर पुलिस तैनात की गई है। दोपहर से लेकर देर रात तक अफसर अपने अपने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश देते रहे। पुलिस और प्रशासन ने उर्स की सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर बांटा गया है। पूरे क्षेत्र को चार सुपर जोन, आठ जोन और 29 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुपर जोन की कमान एडिशनल एसपी को दी गई है। जबकि प्रत्येक सेक्टर में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अलग पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही है। वाहनों को पार्किंग स्थल में लगाया जा रहा है। उर्स की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सादा वर्दी में भी पुलिस को तैनात किया गया है। इनकी ड्यूटियां सभी प्रमुख जगहों पर लगाई गई है। उर्स में मोबाइल स्कैनिंग वैन लगाई गई है। जो जायरीन के सामान को भी चेक कर रही है। ताकी भीड़ में कोई खुराफात न कर सके।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *