घर छोड़ने पर भी ससुर पीछाकर करता है अश्लील हरकते, मुकदमा दर्ज

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र मे महिला ने ससुर से परेशान होकर घर छोड़ कर किराए के मकान मे रहना शुरू कर दिया। आरोप है ससुर पीछाकर किराए के कमरे पर आकर अश्लील हरकतें करते हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला साहूकारा निवासी सुरभि सिंह की शादी छह साल पहले प्रेमजीत सिंह के साथ हुई थी। दहेज न मिलने से शादी के बाद ससुर का व्यवहार ठीक नही था। उनका आरोप है कि ससुर उन पर बुरी नजर रखते थे। छेड़छाड़ करने पर उन्होंने घर छोड़ दिया। वह कस्बा मे किराए के कमरे मे रहती है। आरोप है ससुर उनका अभी भी पीछाकर रहे है। कमरे पर आकर अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करते हैं। सास से शिकायत करने पर भी कुछ नही हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सुरभि की तहरीर पर श्यामवीर निवासी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *