बरेली। जिले की तहसील आंवला की रहने वाली महिला ने रविवार को घरेलू कलह के चलते प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन के कोचों के बीच कूद गई। प्लेटफार्म पर तैनात महिला आरपीएफ कर्मी ने अन्य सुरक्षा कर्मियों और यात्रियों के सहयोग से उसे बचाया। महिला के दामाद को कचहरी से बुलाया गया। महिला को समझाकर उसके साथ घर भेजा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके सिसौदिया का कहना है कि रविवार को जंक्शन के मुख्य गेट पर लगेज स्कैनर पर महिला सिपाही दीपिका शर्मा की ड्यूटी थी। करीब एक बजे आई कमलेश लगातार प्लेटफार्म पर ट्रैक के पास पहुंचकर वापस आ रही थी। उसने ऐसा कई बार किया। इस पर महिला सिपाही ने उससे पूछा कि आप बार-बार क्या कर रही हो। महिला कुछ नही बोली। इस बीच अमरनाथ एक्सप्रेस भी उसी लाइन पर रुकी। पलक झपकते ही महिला दो कोच के बीच गैप मे कूद गई। आरपीएफ कर्मी ने अन्य सुरक्षा कर्मियों और यात्रियों के सहयोग से महिला को निकाला। पूछताछ की गई तो महिला रोने लगी। महिला सिपाही ने एसआई चांदनी को घटना की सूचना दी। महिला को आरपीएफ थाने ले जाया गया। सुरक्षा कर्मियों ने उसकी काउंसलिंग की। महिला के दामाद को बुलाया गया। महिला को समझाकर उसके साथ घर भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
