गन्ने की पौध की नर्सरी का किया निरीक्षण, स्वयं सहायता समूह को किया पुरस्कृत

मीरगंज, बरेली। भारत सरकार के कैबिनेट सचिव (खाद्य एवं रसद) सुधीर पांडेय ने गांव कनूनगला मे गन्ना विकास परिषद के धन लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बड चिप से उत्पादित गन्ने की 105000 नर्सरी पौध का निरीक्षण किया। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा आशा देवी को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक रूप से सक्षम होने से समाज की मुख्यधारा में उनका योगदान और अधिक बढ़ेगा। सचिव ने महिलाओं को सेनेटरी पैड डिस्पेंसर, किसानों की लिए खादी मास्क, सैनिटाइजर की बोतलें एवं गन्ना छिलाई एवं कटाई के दौरान उपयोग हेतु चश्में वितरित किये। समूह की सदस्या पुष्पा देवी ने बताया कि उन्होंने गन्ना प्रजाति 0118 की एक लाख सिंगल बड तैयार करवाये थे। जिससे किसानों को काफी लाभ प्राप्त हुआ। समूह की महिलाओं नें उन्हें अवगत कराया कि गन्ने की इस प्रकार की पौध की भारी मांग है। मांग के अनुपात में गन्ने की पौध की सप्लाई नही हो पा रही थी क्योंकि पौध उगाने के लिए भूमि कम पड़ रही थी। पौध को उगाने के लिए भूमि की कमी को देखते हुए कई घरां की छतों पर ट्रे में नर्सरी तैयार की जा रही है और उसे क्रय किया जा रहा है। कार्यक्रम में डीएसएम चीनी मिल के यूनिट हेड आशीष शर्मा, उप गन्ना आयुक्त राजीव राय, जिला गन्ना अधिकारी पी एन सिंह, एससीडीआई, गन्ना विभागाध्यक्ष इन्द्र शर्मा एवं प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।