गन्ना किसानों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के लिए किया जागरूक

बहेड़ी, बरेली। गन्ना किसानों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के लिए किसानों को जागरूक किया गया। उन्हें इस बीमा योजना के लाभ बताते हुए इस पंजीकरण करने को लिए जागरूक किया गया। गन्ना समिति पर लगे कैंप में गन्ना समिति के सचिव राजीव सेठ ने किसानों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के लिए जागरूक करते हुए कहा कि 20 रुपए प्रतिवर्ष जमा करने पर दुर्घटना में किसान की मृत्यु हो जाने पर उसके परिजनों को 2 लाख का दुर्घटना बीमा मिलेगा। साल में एक बार 465 रुपए जमा करने पर किसान की किसी भी कारण सामान्य या फिर दुर्घटना से मौत हो जाने परिजनों को 2 लाख रुपए मिलेंगे। इफ्को की खाद लेने वाले किसान को खाद ले जाने के बाद अधिकतम एक लाख रुपए और नैनो डीएपी या नैनो यूरिया लेने वाले किसान के परिजनों को दो लाख रुपए का बीमा राशि मिलेगी। उन्होंने कैंप में किसानों का पंजीकरण भी कराया। उन्होंने बताया कि यह कैंप 8 जुलाई से 11 जुलाई तक लगेगा। जिसमें किसानों को जागरूक कर पंजीकरण किए जाएंगे। कैंप का शुभारंभ गन्ना समिति अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर गन्ना समिति की डायरेक्टर मंजीत कौर, शांति देवी, खूब चंद, पीएनबी, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आदि के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *