बरेली। श्री गणेण उत्सव समिति एंव सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में बुधवार को मारवाड़ीगंज में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ रामगंगा में विसर्जन किया। शोभायात्रा में कमेटी के संरक्षक राजू खंडेलवाल, अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, कैलाश चंद्र शर्मा, अभिषेक गौड, विकास शर्मा, सुनील खंडेलवाल, राजेश खंडेलवाल, जुगल किशोर सावू, अनुपम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और महिलाएं मौजूद रही। सीबीगंज में प्राचीन शिव मंदिर में गणेश महोत्सव में बुधवार को शोभायात्रा और मटकी फोड़ गा। कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद छत्रपाल गंगवार और भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने भगवान गणेश के दर्शन किए किए। शोभायात्रा क्षेत्र के विभिन्न मागों होते हुए रामगंगा पहुंची जहां प्रतिमा का विसर्जन कर दिया। अनुज गुप्ता, छोटू गुप्ता, विनीत गुप्ता, हिमांशु शमां, दीपक सागर, आयुष गुप्ता, अमित मेहरा, अमन गुप्ता, श्याम नारायण सक्सेना आदि मौजूद रहे। भजनों पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु : बिहारीपुर दरगड्या गली स्थित शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार की सुबह पंडित आलोक मिश्रा, पंडित निरंजन तिवारी ने भगवान गणेश महाराज का पूजन कराया। शाम को राजेंद्र गुलाटी ने देवा ओ देवा गणपति देवा मेरी रखियो लाज गुरुदेव भोले ओ भोले और मेरी बिनती यही है राधा रानी सहित भजनों की प्रस्तुति दी। विकास मेहरोत्रा, अमित अरोड़ा, विवेक कक्कड़, शिवा कक्कड़, कमल टंडन, पारस रस्तोगी, अतुल सक्सेना, इंद्र देव त्रिवेदी, मुनीश कुमार, योगेश रस्तोगी, दुर्गेश गुप्ता, प्रदीप रुहेला, अवनीश शमां, आशा कपूर, ममता रस्तोगी किरण कटारिया का योगदान रहा।।
बरेली से कपिल यादव
