खेत से पशुओं को चारा लेने गए किसान को दबंगों ने फरसा मार किया लहूलुहान

मीरगंज, बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र मे खेत से पशुओं को चारा लाते समय गांव के कुछ दबंगों ने एक युवक पर रास्ते मे घेरकर फरसे से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि दबंगों ने तमंचे से फायर करने की कोशिश की लेकिन वह मिस हो गया। जिससे उसकी जान बच सकी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव सिरोधी अंगदपुर निवासी भगवान दास पुत्र राम सहाय के मुताबिक शुक्रवार की शाम अपने पशुओं के लिए बरसीम का चारा ला रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह लाला रामकुमार के बाग के समीप पहुंचा कि पहले से ही घात लगाये बैठे गांव के ही तीन लोंगो ने उसे गाली गलौज करते हुए रोक लिया। जिसका विरोध किया तो दो लोगों ने उसके सिर पर फरसे से वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसका यह भी आरोप है कि उसी दौरान उन तीनों मे से एक ने तमंचे से उसके उपर जान से मारने की नियत से फायर झोंकने की कोशिश की लेकिन वह मिस हो गया। चीख पुकार पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे तो दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की तरफ से घटना की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *