क्राकरी व्यापारी के दो मंजिला मकान मे लगी आग, बाल बाल बचे दिव्यांग महिला व मानसिक मंदित बेटा

बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र मे क्राकरी व्यापारी के दो मंजिला मकान मे दोपहर के समय अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप से लिया और ऊपर तल तक पहुंच गई। ठीक बगल कमरे में आग की लपटें देख खिड़की से महिला मदद के लिए चिल्लाई। दिव्यांग होने के चलते महिला चलने-फिरने मे अक्षम थी। वहीं मानसिक मंदित बेटा भी फंसा था। चीख पुकार सुनकर लोगों ने दरवाजा तोड़कर महिला व उसके बेटे को बाहर निकाला। दोनों की जैसे-तैसे जान बची। आग से करीब छह लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। आपको बता दें कि थाना कोतवाली क्षेत्र के बांस मंडी गली मे गट्टूमल के पीछे भगवत सरन क्राकरी वाले है। मकान के प्रथम तल पर ही क्राकरी का काम है। शेष मे परिवार रहता है। पड़ोसी विजय अग्रवाल ने बताया कि क्राकरी कारोबारी रामाशरण अग्रवाल की मौत के बाद से उनकी पत्नी राधिका अग्रवाल काम देखती है। उनका एक बेटा अजय अग्रवाल है जो मानसिक मंदित है। कुछ दिनों पहले एक दुर्घटना में राधिका के कूल्हे मे चोट आ गई जिससे वह वाकर के सहारे ही चल पाती हैं। बुधवार दोपहर को राधिका ने घर की सफाई कराई थी। घर की मुंडेर पर कुछ कपड़े फैले हुए थे। यही से घर की वायरिग निकल रही है। आशंका है कि इसी दौरान शार्ट सर्किट से कपड़ों में आग लग गई। नीचे गत्ते रखे थे। देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया। प्रथम तल से होते हुए आग ऊपर मंजिल तक पहुंच गई। प्रथम तल मे ही गोदाम बना है। गोदाम से ऊपर तक घर का पश्चिम छोर पूरा आग की चपेट में आ गया। ठीक बगल में राधिका अपने बेटे अजय के साथ कमरे मे थी। कमरे में धुआं घुसता देख उन्होंने मदद के लिए खिड़की से आवाज लगाई। इसी के बाद मदद के लिए लोग दौड़े। कमरे खटखटाया तो अंदर से कुंडी बंद थी। दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। मदद मे जुटे लोगों के मुताबिक यदि थोड़ी देर और हो जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। आग से क्राकरी के सामान के साथ क्राकरी का सामान, कपड़े समेत जलने से छह लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। पड़ोसियों ने अपनी पूरी भूमिका निभाई। आग के विकराल रूप को देखकर फायर ब्रिगेड को जानकारी तो दे दी। इधर घरों में लोगों ने मोटर आन कर पाइप बिछाये। चारों ओर से पड़ोसी घंटों आग पर काबू पाने में जुटे रहे। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। पड़ोसियों के चलते ही आग दूसरे घरों में नहीं पहुंची। फायर विभाग के इंस्पेक्टर संजीव यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी है। जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *