कोतवाली के सामने महादेव पुल तक लगा जाम, लोगों को नही मिली राहत

बरेली। महादेव सेतु के चालू होने के बाद मार्ग पर जाम लगना आम हो गया है। अब रोजाना जाम लग रहा है। शहर के लोगों को उम्मीद थी कि कोतवाली से लेकर कोहाड़ापीर तक बनने वाले महादेव पुल से उन्हें राहत मिल जाएगी। जाम से उन्हें छुटकारा मिल जाएगा लेकिन ऐसा नही हो सका। महादेव सेतु बनने से पहले दावे किए थे कि जाम से निजात मिलेगी। रोड पर अतिक्रमण नही होने दिया जाएगा। लेकिन यह सब दावे उल्ट हो गया है। अब कोतवाली के सामने महादेव पुल तक जाम लगना आम हो गया है। बुधवार को भी लोग जाम में फंसकर गर्मी में पसीना बहाते नजर आए। महादेव पर शहर में अब जाम का प्रमुख कारण बन गया है। आए दिन यहां जाम लगना आम हो गया है, हालांकि इससे पहले भी बरेलीवासी जाम से जूझ रहे थे। महादेव पुल बनने से पहले व्यापारियों ने इसका विरोध किया था। जनता की समस्या को देखते हुए इस पुल का निर्माण कराया गया लेकिन पुल बनने के बाद भी जाम लगना यहां आम हो गया। काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे हैं। इस दौरान यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में काफी पसीना बहाना पड़ रहा है। उनके काफी प्रयास के बाद भी स्थिति नियंत्रण में नही आ रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *