कोतवाली एवं सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, महिलाओं को सम्मानित

बरेली। मिशन शक्ति अभियान हेतु बाल विकास की निदेशक डॉक्टर सारिका मोहन ने शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने बाल मित्र थाने का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी द्वारा पाॅक्सो, घरेलू हिंसा, महिलाओं से संबंधित दर्ज प्रकरणों एवं लम्बित प्रकरणों को बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, इसके लिए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया। उन्होंने थाने में बनी महिला हेल्पडेस्क भी देखी। उन्होंने 112 पुलिस आपालकालीन सेवा के प्रकरणों को बारे में जानकारी ली एवं उपनिरीक्षक को निर्देशित किया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी को इससे सम्बंधित डाटा उपलब्ध करायें। नोडल अधिकारी द्वारा बाल मित्र थाने में मुख्यतः 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन आदि के सम्बंध में वॉल पेंटिंग करवाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने शहर कोतवाली के निरीक्षण के बाद महिलाओं को सहायता देने लिए वन स्टाप सेंटर, 300 बेड कोविड अस्पताल, खुर्रम गोटिया का भी निरीक्षण किया। जिसमें विभिन्न कक्षों (काउंसलिंग कक्ष, पुलिस चैकी, मेडिकल कक्ष, प्रशिक्षण कक्ष मीटिंग कक्ष) आदि का निरीक्षण किया। केस रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, चिकित्सा रजिस्टर आदि को देखा एवं केन्द्र में विभिन्न माध्यमों से आ रहे केसों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी कर्मचारियों से उनके कार्य के बारे में पूछा एवं अच्छे ढंग से नियमानुसार कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण कक्ष में मिशन शक्ति से संबंधित चल रहे कार्यक्रम में प्रतिभाग किया व प्रतिभागियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। उक्त वेबिनार में बालिकाओं, स्वयंसेवी संगठनों की महिलाएं, स्वैच्छिक संगठनों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। वन स्टाप सेंटर के निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी ने ब्लाक बिथरीचैनपुर के ग्राम मुड़िया अहमद नगर पहुंचीं जहां उन्होंने ब्लॉक का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल मे ग्राम प्रधान से कहा कि वे मिशन शक्ति अभियान के बारे में सभी को जानकारी दें, ग्राम प्रधान ने मिशन शक्ति के बारे में उपस्थित महिला समूह को बताया गया। वहां पर मौजूद एक बालिका, संगीता नोडल अधिकारी से इच्छा व्यक्त की की गयी कि बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दिये जाने की आवश्यकता है, जिससे बालिकाऐं विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। नोडल अधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि बालिकाओं को सैल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दिया जाना सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी ने कल्पना को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा एकल कन्या अभिभावक सम्मान के अन्तर्गत भी एक महिला को भी पुरस्कृत किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।