केरल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए चलाया जा रहा जन सहयोग अभियान- प्रमोद

ग़ाज़ीपुर – भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में केरला बाढ़ पीड़ित लोगों के सहायता के लिए कार्यकर्ताओं ने जखनिया विधानसभा क्षेत्र में जन जन से सहयोग मांगा। लोगों ने उसका पूरा समर्थन किया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा केरल बाढ़ से पूरी तरह तहस-नहस हो गया है वहां 14 जिलों में से 13 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं, लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उनके जीवन के पुनर्निर्माण के लिए युवा मोर्चा पूरे देश में लोगों से जनसंपर्क करते हुए जन सहयोग लेकर प्रधानमंत्री राहत कोष के माध्यम से उन तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। भारत के लोकतंत्र की सबसे अच्छी यही विशेषता है की देश के किसी भाग में कोई क्षेत्र, राज्य, जनमानस पीड़ित होता है, आपदा से प्रभावित होता है, तो पूरे देश के लोग एक साथ उनके जन सहयोग के लिए खड़े हो जाते हैं। हमें अपने देश के लोगों पर गर्व है। वर्मा ने समाज के विशिष्टजन अन्य समर्थवान लोगों से अपील की इस आपदा की घड़ी में केरल वासियों की जितनी मदद कर सके वह कम है। इसी कड़ी में दुल्लहपुर बाजार में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में धन संग्रह किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता इंद्रदेव कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, विनोद गुप्ता, महामंत्री धर्मवीर भारद्वाज, राहुल चौरसिया, शिव शंकर चौहान, सुनील सिंह, गोविंदा गुप्ता, प्रशांत सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, मनोज यादव, दिनेश गुप्ता, लालबहादुर चौहान, अमन मिश्रा, अमरेस पाण्डेय, पप्पू चौहान, सरदार अहमद, अरुण राम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गाजीपुर से प्रदीप दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *