केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर हर बूथ पहुंचे कार्यकर्ता

मीरगंज, बरेली। शनिवार को ब्लॉक सभागार मे भाजपा की मंडल मीरगंज की बैठक हुई। लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा ने बैठक मे कहा मोदी सरकार द्वारा विगत 10 वर्षों में किए बुनियादी बदलाव से भारत परिवर्तन की आधार शिला बनकर उभरा है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन व निवेश समर्थक नीतियों से भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। राजनीतिक स्थिरता वाली सरकार ही ऐसा कर सकती है। उन्होंने कहा पार्टी पदाधिकारियों को केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर हर बूथ कार्यकर्ता तक पहुंचना होगा। कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर उनको जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री की नीतियों से एक पृथ्वी एक परिवार की गूंज विश्व को एक मार्गदर्शक सिद्धांत बन गया है। जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा ने कहा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी मे पूरी ताकत से जुट जाएं। बैठक में तरूण गंगवार, नन्हे लाल गंगवार, भगवान सिंह गंगवार, यशवंत सिंह, राजू भारती, रमेश कुर्मी आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *