किसान एकता संघ के पदाधिकारी करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन

बरेली। नोएडा मे आंदोलनकारियों को पुलिस प्रशासन द्वारा जेल मे बंद किया गया है। इसे लेकर हर ओर किसान संगठन प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार को किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ.रवि नागर के नेतृत्व में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें गुरुवार को किए जाने वाले अर्धनग्न प्रदर्शन की जानकारी देते हुए अनुमति मांगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे कुतुबखाना स्थित घंटाघर से पटेल चौक तक किसान अर्धनग्न प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देंगे। बताया कि किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान, सुखवीर खलीफा, रुपेश वर्मा, पंडित प्रमोद शर्मा सहित सैकड़ों किसानों को जबरन लाठी के दम पर निरंकुश पुलिस प्रशासन ने जेल में बंद किया हुआ है। जो संवैधानिक रूप से किसानों के अधिकारों का हनन है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। नेता रवि नागर ने बताया कि सरकार किसानों को गिरफ्तार करके जुल्म कर रही है। अनुमति मांगने वालों में यज्ञ प्रकाश गंगवार, राजेश शर्मा, श्यामपाल गुर्जर, गिरीश गोस्वामी, संजय पाठक, अवधेश गुर्जर, शिशुपाल गंगवार आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *