किसानों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, किसान नेताओं को रिहा करने की मांग

बरेली। गुरुवार को किसान एकता संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने पटेल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। गौतमबुद्ध नगर में किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध मे किसान एकता संघ के लोगों ने कुतुबखाना घंटाघर से लेकर पटेल चौक तक अर्धनग्न होकर जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को बिना शर्त रिहा किए जाने की मांग की गई और मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए  राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ रवि नागर ने कहा कि दो दिसंबर को दिल्ली मे प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता करके संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भरोसा दिया। बताया था कि सात दिनों में समस्याओं का समाधान होगा लेकिन वादाखिलाफी करके संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ ही किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरेन प्रधान, सुखबीर खलीफा, रुपेश वर्मा व प्रमोद शर्मा समेत कई आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। उनकी बिना शर्त रिहाई की जानी चाहिए। डॉ रवि नागर ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में किसानों को 10 प्रतिशत आवास योजना एवं 64 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकार मुआवजे की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 25 नवंबर से किसानों का धरना चल रहा था। किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए दो दिसंबर की रात गिरफ्तारी हुई। आंदोलनकारी अभी शांतिपूर्ण ढंग से रिहाई की मांग कर रहे है यदि रिहाई नही हुई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन मे यज्ञ प्रकाश गंगवार, पंडित राजेश शर्मा, दुर्गेश मौर्य, श्याम पाल सिंह, दुर्गेश मौर्य, बहोरन लाल गुर्जर, जय सिंह यादव, राजेश दुबे, सुनील यादव, अमित गुर्जर, अवधेश गुर्जर , दीपक पाठक, संजय पाठक, गिरीश गोस्वामी, घनश्याम गुर्जर आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *