Breaking News

किसानों की अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा देना ही होगा: राजेश पति त्रिपाठी

मीरजापुर- रविवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व सदस्य विधान परिषद राजेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में जेल में निरुद्ध भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल से मिलकर किसान आंदोलन व उनके स्वास्थ्य की जानकारी लिया। राजेश पति त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 के चौड़ीकरण में किसानों की अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा दिलाने की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी आपके साथ है।पूर्व विधायक योगेंद्र मिश्र ने कहा कि सत्ताधारी दल के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा किसान नेता रामराज सिंह पटेल के ऊपर फर्जी मुकदमे कर किसानों की आवाज को दबाने का एक कुत्सित प्रयास है ।कांग्रेस पार्टी रामराज को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी।
जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि सत्ता के इशारे पर प्रशासन द्वारा की गई दमनात्मक कार्यवाही की हम कड़ी निंदा करते हैं, और प्रशासन को चेताना चाहेंगे कि किसान हित के लिए संघर्षरत नेता को फर्जी मुकदमे में फंसाने के खिलाफ हम कांग्रेस के कार्यकर्ता आर-पार की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।जिला उपाध्यक्ष महासचिव दयाशंकर पांडे ने कहा कि हर मोर्चे पर विफल सरकार अपनी नाकामियों और किसानों पर किए जा रहे अन्याय को छिपाने के लिए किसान नेता की आवाज को दबाने को कूचक रच रही है।
जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी ने कहा कि आज देश में अराजकता का माहौल व भया दोहन का वातावरण बनाने वाली आर्थिक मोर्चे पर विफल यह तानाशाह किसान विरोधी सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा किसान नेता की गिरफ्तारी से यह सिद्ध हो गया है कि सरकार लोकतंत्र की आत्मा की हत्या करने की साजिश रच रही है सरकार के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे प्रतिनिधिमंडल के रूप में शारदा प्रसाद मिश्र “लाला”,पूर्व प्रमुख कांता सिंह,राजधर दुबे, अशोक गुप्ता आज लोग उपस्थित रहे।

मिर्जापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *