काशी की मंगलकामना के लिए कांग्रेस की पंचक्रोशी यात्रा: यात्रा में जनसैलाब ने किया भव्य स्वागत

वाराणसी/जंसा – कांग्रेस पंचक्रोशी यात्रा रविवार को भीमचण्डी महादेवी धाम में पूजन अर्चन करने के बाद पंचक्रोशी यात्रा आगे तीसरा पड़ाव रामेश्वर पहुँचा जहाँ पर रात्रि प्रसाद ग्रहण कर विश्राम किये।वही पंचक्रोशी यात्रा का दल जैसे ही जंसा बाजार पहुँचा वहाँ पर पहले से जमे सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रीतम शुक्ला कांग्रेस नेता के नेतृत्व में जोरदार भव्य स्वागत पंचक्रोश यात्रा कर रहे पूर्व विधायक पिण्डरा अजय राय,पूर्व विधायक मड़िहान ललितेश पति त्रिपाठी सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ का भव्य जोरदार स्वागत किया गया।हम बता दे की कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय के अगुवाई में 25 मई एकादशी के दिन मणिकर्णिका घाट से पंचक्रोशी यात्रा प्रारम्भ हुआ।पंचक्रोशी यात्रा बनारस के मंगल कामना के लिए,बनारस के सुख समृद्धि के लिए,देश के सुख समृद्धि के लिए,जनकल्याण के लिए कांग्रेस द्वारा पुरषोत्तम मॉस में प्रारम्भ किया गया है।कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने बताया की देश हित और राष्ट्र हित के लिए मैंने बाबा भोलेनाथ से मन्नत माँगा था।भारी भरकम संख्या में पंचक्रोशी यात्रा में लोग शामिल रहे हर हर महादेव के उदघोस से क्षेत्र गुज रहा था।मान्यता के अनुसार पुरषोत्तम मॉस हर 3 वर्ष पर पड़ता है।धार्मिक मान्यता के अनुसार पुरषोत्तम मॉस में कोई मंगल कार्य नही होता है।पुरषोत्तम मॉस में केवल धार्मिक कार्य ही हो सकते है।ऐसा इस लिए होता है की पुरषोत्तम मॉस का कोई भी स्वामी नही होता है इसलिए मंगल कार्य नही होता है।मान्यता यह भी है की पुरषोत्तम मॉस में दान में पूर्ण हवन यज्ञ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।औरो मॉस के अपेक्षा पुरषोत्तम मॉस में पंचक्रोशी हवन करने से और मॉस की अपेक्षा इस माह में करोड़ो गुना पुण्य की प्राप्ति होती है।वही कांग्रेस नेता प्रीतम शुक्ला ने बताया की यह पंचक्रोशी यात्रा सनातन धर्म की रक्षा,काशी की संस्कृति काशी की पौराणिक धरोहरो की रक्षा,मन्दिर घाटो की रक्षा,देश के सुख शान्ति समृद्धि जनकल्याण की रक्षा के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक के अगुवाई में पाँच दिनों तक चलने वाली पौराणिक महत्व की पुण्य यात्रा पंचक्रोशी परिक्रमा रविवार को तीसरे दिन भीमचण्डी महादेवी,शिव चण्डीकेश्वर महादेव,माँ तुलजा भवानी यज्ञ दर्शन पूजन के बाद हर हर महादेव जय घोष के साथ तीसरे पड़ाव के लिए निकला।वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा की पंचक्रोशी यात्रा के दोनों पड़ावों पर बिजली पानी शौचालय की कोई ब्यवस्था नही रही जो बहुत बड़ी दुःख की बाद है और प्रधानमन्त्री के संसदीय क्षेत्र में पंचक्रोशी यात्रा के दौरान लापरवाही हो रही है यह एक यक्ष प्रश्न है।इस दौरान पंचक्रोशी यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता प्रीतम शुक्ला, सर्वेश, दयाशंकर, विवेक, रितेश,रमानाथ,धनंजय, भरत, शिवजीत, सतीश, रिंकू,अनिल,उमा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता:-एस के श्रीवास्तव विकास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *