कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मे इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा संपन्न

बरेली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुई। दोनों केंद्रों पर कुल 986 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 939 ने परीक्षा दी, जबकि 47 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न विषयों के कुल 696 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 662 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 34 अनुपस्थित रहे। गणित विषय में सबसे अधिक 344 ब्ल परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 328 नने परीक्षा दी। अंग्रेजी विषय में 100 में से 94 और विज्ञान में 150 में से 143 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे कुल 290 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 277 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 13 अनुपस्थित रहे। अंग्रेजी विषय में सभी 66 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। गणित में 69 में से 68 और इतिहास विषय में सभी 20 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीआईओएस डा. अजीत कुमार ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और केंद्र प्रभारियों की तैनाती की गई थी। कंट्रोल रूम और सचल दल निगरानी में जुटे रहे। सीबीएसई अनुपूरक परीक्षा में शामिल हुए 773 परीक्षार्थी, जनपद में बनाए गए थे 7 केन्द्र : बरेली। सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की अनुपूरक परीक्षा मंगलवार को हुई। जिले में सात केंद्र बनाए गए थे। कुल 1,840 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1773 ने परीक्षा में भाग लिया। 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन कुल 14 विषयों में किया गया। परीक्षा केंद्रों में पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिशप कॉनराड स्कूल (कैट), सेक्रेड हार्ट स्कूल, मिशन पब्लिक स्कूल नवाबगंज, सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल और मिशन पब्लिक स्कूल बहेड़ी शामिल रहे। कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड के निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन हुआ।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *