एसडीएम विश्नोई ने एक दिन में किए 29 रास्तों का आवंटन, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

राजस्थान/बाड़मेर- उपखंड अधिकारी धोरीमन्ना बद्रीनारायण विश्नोई ने एक ही दिन में 29 सरकारी रास्तों का आवंटन कर आम जनता को बड़ी राहत दी है।विश्नोई ने बताया कि राजस्व ग्राम पुरावा को 13, लोहरवा को 9, थोरियों का बास को 3, लखारी नाड़ी को 2, भालीखाल और जाखड़ों की ढाणी को 1-1 रास्ता आवंटन के आदेश दिए। ये रास्ते सरकारी भूमि पर वर्षों से चालू स्थाई रास्ते हैं, लेकिन अब तक इनकी किस्म गैर मुमकिन रास्ता के रूप में राजस्व अभिलेख में दर्ज नहीं थी। ग्रामीणों की मांग पर एसडीओ ने तहसीलदार धोरीमन्ना चंद्रप्रकाश शर्मा से प्रस्ताव लेकर रास्ता आवंटन की कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसडीओ बद्रीनारायण विश्नोई 3 माह में अब तक 229 से अधिक चालू रास्तों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के आदेश कर चुके हैं। एसडीएम की इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों में काफी सराहना हो रही है। ग्रामीणों का मानना है कि सरकारी भूमि के चालू रास्तों की किस्म राजस्व अभिलेख में गैर मुमकिन रास्ता दर्ज होने से आम जनता को पक्की सड़क सुलभ होगी। इस अवसर पर विश्नोई ने पुरावा के ग्रामीण मोडाराम भाखर, गोरधन जांदू, शक्तिदान बारहठ, भोमाराम और प्रकाश जाजड़ा को आदेशों की प्रतियां सौंपी।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *