एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर जांचे सुरक्षा इंतजाम

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान के साथ सोमवार को बरेली-बदायूं कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क के डिवाइडरों को सुरक्षित बनाने के लिए पेंटिंग कराने व सड़क किनारे रिफ्लेक्टर टेप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए एक हजार रेनकोट खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। रामगंगा तिराहे पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *