एनडीपीएस मामले मे वारंटी गिरफ्तार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। एनडीपीएस के मामले में कोर्ट से वारंट के बाद फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक आरोपी पर एनडीपीएस का मामला दर्ज है। वह नशे के सामान की तस्करी के मामले में जेल गया था। वह कोर्ट से जमानत पर था। जमानत के बाद से वह कोर्ट मे पेश नही हो रहा था। जिस पर कोर्ट ने उसके वारंट जारी किए थे। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अकील पुत्र मोहम्मद सलीम अली निवासी कस्बा के वार्ड नंबर 8 अहमदनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी का चालान करने के बाद कोर्ट मे पेश किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *