एनडीए गठबंधन में अपना सहयोग प्रदान करेंगी निषाद पार्टी

*उपजा प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान निषाद पार्टी के प्रदेश प्रचारक ने की घोषणा

बरेली – नोवल्टी चौराहा स्थित उपजा प्रेस क्लब बरेली में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव के उपलक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित की । प्रेस वार्ता में उपस्थित निषाद पार्टी के प्रदेश प्रचारक ईश्वर दयाल कश्यप, मंडल अध्यक्ष लालता प्रसाद कश्यप, जिला अध्यक्ष धीरू यादव ने एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं देश दोनों ही जगहों पर बहुत ही उम्दा कार्य कर रही है एवं देश हित में उनके कार्यों को देखते हुए निषाद पार्टी पूर्ण रूप से एनडीए गठबंधन में अपना सहयोग प्रदान करेंगी एवं निकाय चुनाव में पूर्ण रूप से एनडीए गठबंधन का साथ देगी । उत्तर प्रदेश सरकार माननीय कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद जी की के निर्देशानुसार कार्यकर्ता राम नरेश कश्यप, प्रदेश प्रचारक ईश्वर दयाल कश्यप, मंडल अध्यक्ष लालता प्रसाद कश्यप, जिला अध्यक्ष धीरू यादव, जिला उपाध्यक्ष गणेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष उमर भाई, जिला उपाध्यक्ष कासिम खान, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप, चंद्रपाल कश्यप, फिरोज खान, मीडिया प्रभारी बिरजू राजपूत, महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी कश्यप, युवा उपाध्यक्ष निहाल कश्यप, महानगर उपाध्यक्ष सुमन, पूनम किरण के अलावा कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *