एआरवी केंद्र पर एक सप्ताह मे वैक्सीन लगवाने आये एक हजार मरीज

बरेली। भीषण ठंड का इनसानों पर ही नही पशुओं पर भी खासा असर पड़ रहा है। इस मौसम मे कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे है। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि करीब 10 दिनों से एआरवी लगवाने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गयी है। सप्ताह भर में 1000 से अधिक मरीज 300 बेड अस्पताल स्थित एआरवी केंद्र पर वैक्सीन लगवाने आ चुके हैं। बिल्ली, बंदरों व अन्य जानवरों के काटने की घटनाएं भी बढ़ी है। 2023 मे मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो गई। इस साल कुल 108332 मरीज एआरवी लगवाने आए। इनमें 81949 कुत्ता काटने, 5026 बिल्ली के काटने, 19985 बंदर के काटने और 1372 मरीज थे। साल 2024 के 10 दिनों में करीब 1300 लोग एआरवी लगवाने आ चुके है। वैसे तो पूरे जिले मे कुत्तों- बंदरों का आंतक है लेकिन इस वर्ष सबसे अधिक कुत्ता काटने के मामले सीबीगंज में सामने आए है। यहां कई बच्चों की मौत कुत्ते के काटने से हो चुकी है। वही कई गंभीर घायल हो चुके हैं। हालांकि वर्ष 2023 में विभागीय रिकॉर्ड में एक भी मरीज की रैबीज से जान नही गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *