आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें : चिन्मयी गोपाल

राजस्थान/ बाड़मेर- बाड़मेर जिले की समस्त तहसीलो में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करवाई जाए। गिरदावरी करते हुए समय वास्तविक खराबे का इन्द्राज किया जाए। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मे साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियो को निर्देशित करते हुए यह बात कही।

जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने तहसीलवार गिरदावरी की समीक्षा करते हुए कहा कि गिरदावरी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समस्त किसानों की एग्रीस्टेक फार्मर आईडी बनाएं,जिससे उनको सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की परिवेदनाओं को प्राथमिकता के आधार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सीजन वाइज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लम्बित प्रकरणों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जिले में समुचित पेयजल आपूर्ति के लिए कंटिंजेंसी प्रस्ताव तैयार करने और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों की छात्रावास भवनों के मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार ने पूर्व में आयोजित शिविरों के लंबित प्रकरणो को आगामी दो कार्य दिवस में निस्तारित करने के निर्देश दिए।

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रवीन्द्र कुमार, बाड़मेर उपखंड अधिकारी भवानीसिंह, कोषाधिकारी रमेश दान, जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर, अधीक्षण अभियंता हजारीराम बालवा, अशोक कुमार मीना,जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह महेचा, सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक जितेन्द्र कुमार, उप निदेशक सुरेन्द्र पूनिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विष्णुराम विश्नोई, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनूपसिंह गुर्जर और संयुक्त निदेशक कमलेश कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *