बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज के मथुरापुरा के आटा चक्की कारोबारी रोशन लाल की हत्या के मामले मे पुलिस के हाथ कुछ नही लगा है। तमंचा से सीने पर सटाकर गोली मारी गई थी। जो आर पार निकल गई। गिरने पर रोशन लाल के सिर मे भी चोट आई। पुलिस ने बेटे राजू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को रोशन लाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना सीबीगंज के गांव मथुरापुर निवासी रोशन लाल (55) पुत्र बालकराम का शव बुधवार की रात को परसाखेड़ा जेल बाग के पास झाड़ियों मे मिला था। उसके सीने पर गोली मारी गई थी। घटना स्थल पर तमंचा भी बरामद हुआ था। एक जूता, पर्स और मोबाइल भी मौके पर बरामद हुआ था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें पता चला रोशन का गोली पास से मारी गई। जो शरीर को पार करते हुए निकल गई। जब रोशन लाल गिरे तो उनके सिर मे भी चोट आई। घटना स्थल पर जांच के बाद पता चला, हत्या वहां नही की गई। बल्कि शव को लाकर वहां फेंका गया। अगर गोली चलती तो शायद उसकी आवाज आसपास के लोगों को सुनाई देती। शव झाडियों मे फेक दिया गया था। हालांकि पुलिस का शक मृतक के करीबियों पर ही है। मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। कई नंबर की डिटेल निकाली जा रही है। पुलिस ने मृतक के बेटे राजू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सीबीगंज का कहना है कि रोशन लाल हत्याकांड मे अभी कोई सफलता नही मिली है। हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच की जा ही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। उससे ही कातिल का क्लू मिलेगा।।
बरेली से कपिल यादव