बरेली। जनपद के रुहेलखंड केनेल क्लब की ओर से 23 फरवरी को इज्जतनगर स्थित आईवीआरआई (भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान) के खेल मैदान में डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। इस बार डॉग शो में 40 से अधिक नस्लों के 200 से अधिक कुत्ते लाए जाएंगे। उसी दिन शाम को बेस्ट डॉग का पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। डॉग शो से पहले बीसलपुर रोड पर रुहेलखंड केनेल क्लब की ओर से प्रेसवार्ता हुई। क्लब के कार्यकारी अधिकारी अमित यादव ने बताया कि डॉग शो मे सुबह आठ बजे से बेंचिंग होगी। उसके बाद नौ बजे से जजिंग शुरू हो जाएगी। बताया कि डॉग शो के लिए प्रविष्टियां डॉ. अभय तिलक से या पवन भसीन से संपर्क कर सकते है। प्रविष्टियों की अंतिम तिथि 18 फरवरी है। उन्होंने बताया कि शो मे प्रवेश के लिए कुत्ते का केसीआइ पंजीकरण होना चाहिए। साथ ही उसकी आयु चार माह से कम नही होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कई नस्लों के कुत्तों को दिखाकर उसकी जानकारी साझा की। उन्होंने चिहुआहुआ और डोबर्मन पिंसर को दिखाया। हरिबंश सिंह ने केन कोरो की नस्ल की विशेषता बताई। इस नस्ल को फिट रखने के लिए दैनिक व्यायाम, पर्याप्त जगह और अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन चाहिए। बताया कि बरेली मे यह केन कोरो केनेल भारत मे सबसे बड़ा है। चिहुआहुआ सबसे छोटा कुत्ता है। इसका अधिकतम वजन करीब 2 किग्रा तक होता है। इसे पॉकेट डॉग के नाम से भी जाना जाता है। बताया कि केन कोरसो नस्ल इतालवी मूल की है। वयस्क होने पर वह 60 किलो का था। बताया कि जर्मन नस्ल का डोबर्मन पिंसर परम रक्षक है। जर्मन शेफर्ड आम प्रजातियों में गिना जाता है।।
बरेली से कपिल यादव