बरेली। डीएम की सख्ती का असर आईजीआरएस की रैंक पर साफ दिखाई दिया। बरेली ने 35 पायदान की छलांग लगाई है। पिछले महीने बरेली को प्रदेश मे 44वीं रैंक हासिल हुई थी। इस बार स्थिति में सुधार हुआ है। बरेली की प्रदेश मे 9वीं रैंक आई है। बरेली ने 130 में से 123 अंक प्राप्त किए है। नवंबर में आईजीआरएस पर दर्ज होने की शिकायतों के निस्तारण की प्रगति के आधार पर शासन ने जिलेवार रैंक जारी की। बरेली ने अपने प्रदर्शन मे सुधार किया। डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने को कहा। बरेली 9वां स्थान हासिल करने मे कामयाब हो गया। हालांकि आईजीआरएस के निस्तारण में बरेली मंडल के शाहजहांपुर-बदायूं की स्थिति बरेली से बेहतर है। शाहजहांपुर और बदायूं ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। शाहजहांपुर और बदायूं ने बरेली से एक अंक अधिक अर्जित किया है। शाहजहांपुर-बदायूं ने 130 में से 124 अंक हासिल किए है। पीलीभीत को 121 अंक के साथ 14 वां स्थान प्राप्त हुआ है।।
बरेली से कपिल यादव