बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक मे क्षेत्र मे घूमता मिला। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार को संदिग्ध की तलाश मे चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक शातिर हिस्ट्रीशीटर पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। हिस्ट्रीशीटर का नाम सीताराम पुत्र जोगराज गुर्जर निवासी प्रेमपुर गोटिया (गौतारा) है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेजा गया है।।
बरेली से कपिल यादव
