अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का मुरादाबाद तबादला

बरेली। नगर निगम मे तबादलों का सिलसिला नही थम रहा है। अपर नगर आयुक्त तृतीय सर्वेश कुमार गुप्ता के बाद अब अपर नगर आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार सिंह का तबादला हो गया है। उन्होंने बरेली नगर निगम मे अपने दमदार तीन साल गुजारे है। इस दौरान वे हमेशा सुर्खियों में नजर आते रहे है। नगर निगम में अपने तीन साल बिताने के बाद अपर नगर आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार सिंह का तबादला मुरादाबाद नगर निगम मे हो गया है। मुरादाबाद मे भी वे इसी पद पर नियुक्त होंगे। बरेली नगर निगम में अजीत कुमार सिंह ने एक अहम भूमिका निभाई है। उनके पास राजस्व प्रभारी, अतिक्रमण का विरिष्ठ प्रभारी, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, विज्ञापन और डूडा के कार्यवाहक पीओ जैसे कई अहम प्रभार मिले थे। इस दौरान उनपर कई आरोप भी लगे। दो दिन पहले नगर निगम बोर्ड बैठक में पार्षदों ने कई मामले उठाए, जो उन्हीं से संबंधित थे। अब शासन ने उन्हे मुरादाबाद नगर निगम मे अपर नगरायुक्त के पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने बरेली नगर निगम में तील सालों तक बरेली के विकास को लेकर काफी कुछ किया है। अपर नगरायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि तबादले के लिए आदेश आए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *