अनाथ आश्रम में कंवल बांटकर लव्य ने मनाया अपना जन्मदिन

बरेली। 11 वर्षीय लव्य ने अपना जन्मदिन पर अनाथ आश्रम मे उन लोगों के साथ मनाया जो हमेशा ही चीजों के आभाव मे अपना जीवन व्यतीत करते है कहते है छोटी छोटी खुशियां हमे अपनों के साथ से मिलती है लेकिन जब अपने न हो और गैर अपनेपन के साथ मिले तो गैर भी अपनों से बढकर हो जाते है।अपने जन्मदिन पर अपने मां बाप से फालतू खर्चा न कराकर लव्य ने अपना जन्मदिन किसी और अंदाज मे मनाया साथ ही फालतू खर्चा कराने वाले बच्चो के लिये 11 साल का यह बालक नजीर बन गया।

इस बच्चे का नाम है लव्य खटवानी। बरेली निवासी लव्य खट्‌वानी प्रतिवर्ष 3 जनवरी को अपना जन्मदिन महिला अनाथ आश्रम में मनाते है। लक्ष्य अपने मा माता पिता के साथ महिला अनाथ आराम जाते हैं, केक काटते है, कम्बल बांटते है व फल आदि देकर आशीताद लेते हैं।
लव्य ने बताया कि बचपन से मम्मी-पापा मुझे महिला अनाथ आश्रम लाते थे। अब तो मैं ही उन्हें खुद ही कहता हूँ कि वहीं चलो मैं वहीं बहनो के साथ अपने जन्मदिन का केक काहूँगा। लव्य कक्षा 6 क्लास में है और जीआरएम में पढ़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *