सीबीएसई 10वीं का शानदार परिणाम, सपनों को मिली उड़ान, ओम बरेली टॉपर, मिठाई खिलाकर दी बधाई

बरेली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इसमें बरेली की मेधाओं ने अपनी चमक बिखेरी। परीक्षा परिणाम में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं ने जहां अपने स्कूल से लेकर परिवार तक का नाम रोशन किया। वहीं जिला स्तर पर भी अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया। 10वीं छात्रों ने 99 प्रतिशत तक अंक लाकर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के छात्र ओम सिंह ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। कर्मचारी नगर निवासी ओम ने सोशल साइंस, अंग्रेजी और एआई मे 100 मे से 100 अंक हासिल किए है। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे। परिणाम मे जनपद के 94 विद्यालयों के छात्रों ने सफलता प्राप्त की। परीक्षा में परिणाम में छात्रों ने मुख्य विषयों के साथ अतिरिक्त विषय में भी शानदार प्रदर्शन किया। इस बार सीबीएसई 10वीं की परीक्षा के लिए 8900 विद्यार्थी पंजीकृत थे। सीबीएसई की ओर से कराई गई परीक्षा में छात्रों ने अतिरिक्त विषयों के साथ अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। परिणाम जारी होते ही मेधावियों ने वेबसाइट व अपने डीजी लॉकर पर रिजल्ट देखना शुरू कर दिया। अच्छे अंक पाकर विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना नही रहा। देर शाम जारी हुए परीक्षा परिणाम का पता लगते ही विद्यालयों व घरों में उत्सव का माहौल बनने लगा। कहीं मिठाईयां बांटी गई तो कही तस्वीरें खींचने का सिलसिला शुरू हो गया। यही नही मेधावियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। महर्षि स्कूल मे अमृता त्रिपाठी ने लहराया परचम : बरेली। महर्षि विद्या मंदिर में अमृता त्रिपाठी ने 93.6 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया। दिव्यांशी कटियार 93.4 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे और दिव्या यादव 89.2 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रही। अल्मा मातेर में प्रेक्षा ने किया कमाल : अल्मा मातेर स्कूल के शत प्रतिशत छात्र सफल रहे। छात्रा प्रेक्षा ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। टॉप-5 में हरगुन सेली व मान्या वर्मा ने 96.4 फीसदी, ओजस मेहरोत्रा ने 95.6 फीसदी और अक्षत ने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अनुभव रावत 93.6 फीसदी, रिद्धिमा सूरी 93, नितिका चौधरी 92.8, शौर्य वत्स 92, निहांशी सिंह 91.4, जिष्णु बनर्जी 91.4, अलिज़बा खान 91, आध्य पटेल 90.8 और हर्षित यादव ने 90.4 फीसदी अंक हासिल किए। मान्या वर्मा ने आईटी में और आध्या पटेल ने अंग्रेजी में 100 में 100 अंक पाए। चेयरमैन कैप्टन राजीव ढींगरा, मेंटर पूनम ढींगरा और डायरेक्टर प्रत्यक्ष ढींगरा ने बधाई दी। मानस स्थली रेजिडेंशियल स्कूल मे यशराज सिंह ने किया टॉप : फरीदपुर मे मानस स्थली रेजिडेंशियल स्कूल का सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शानदार रहा। विद्यालय के सभी छात्र सफल हुए हैं। स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल और अभिभावकों में खुशी की लहर है। यशराज सिंह को मिले 97 प्रतिशत अंक: स्कूल के होनहार छात्र यशराज सिंह ने 97 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। यशराज ने अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वही आयुष गुप्ता 96 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और दिव्यांश 95 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नतीजों मे खास बात ये रही कि स्कूल के ज्यादातर छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाए हैं। छात्रों की सामूहिक सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने हर्ष जताया है। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस सुनहरी सफलता का श्रेय सामूहिक परिश्रम और अनुशासन को दिया है। मदर्स में पलक ने किया टॉप : बरेली मे मदर्स स्कूल मे कक्षा दस का रिजल्ट घोषित होते ही जश्न शुरू हो गया। छात्रा पलक ने 97.4 %अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान पाया। अनुष्का दूसरे स्थान पर रहीं। अनुष्का के 96.6 %अंक आए। हर्ष देव झा और आकांक्षा सिंह ने 95.6 %अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। आरुष ने 95.4 और तेजस सक्सेना ने 95.2 फीसदी अंक पाए। प्रबंधक राजेश यादव ने सफल छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी। विद्या वर्ल्ड में धैर्य, दीपांशु चमके : विद्या वर्ल्ड स्कूल मे कक्षा दस के सभी छात्रों ने सफलता प्राप्त की। धैर्य दीक्षित ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले दीपांशु राठौर ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। उत्कर्ष सिंह ने 92.6 फीसदी के साथ तीसरा स्थान पाया। जयेंद्र मोहन ने 92, गार्गी गौतम ने 91.6 फीसदी, रुद्रेश जायसवाल ने 91.4, दक्ष गंगवार ने 91.4, दीशांत राठौर ने 90.2, रितेश कुमार ने 90.2 फीसदी अंक हासिल किए। प्रबंध निदेशक रवि प्रकाश अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. योहान कुंवर और उप प्रधानाचार्य डॉ. संयोगिता चौधरी ने सफल छात्रों को बधाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *