सिलेंडर रखकर जाम किया शाही-शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग

शेरगढ़, बरेली। गैस वितरण मे अव्यवस्था, गैस एजेंसी समय पर न खुलने और होम डिलीवरी बंद होने से नाराज लोगों ने शाही-शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग पर एजेंसी के सामने सड़क पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने उपभोक्ताओं को हटाकर जाम खुलवाया। इससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिवम गैस एजेंसी प्रबंधन होम डिलीवरी व्यवस्था बंद कर दी गई है। जिससे ग्रामीण और बुजुर्ग उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतें हो रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन के निर्देशों के बावजूद एजेंसी द्वारा घर-घर सिलेंडर पहुंचाने की व्यवस्था सुचारू नही की जा रही है। गैस किल्लत के बाद से एजेंसी लगातार विवादों मे है। पहले बड़ी संख्या मे बिना सूचना उपभोक्ताओं के सिलेंडर डिलीवरी हो जाने का मामला सामने आया था। शिकायतों के बाद अधिकारियों ने होम डिलीवरी व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए थे लेकिन कुछ दिन बाद फिर स्थिति जस की तस हो गई। रविवार को बड़ी संख्या मे उपभोक्ता गैस लेने पहुंचे लेकिन सुबह दस बजे तक एजेंसी नही खुली। इससे लोगों का सब्र टूट गया। उन्होंने बीच सड़क पर सिलेंडर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस संदर्भ मे जब गैस एंजेंसी संचालक से बात की गई तो उनका फोन नही उठा। मैनेजर ने मामले मे कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। कस्बा इंचार्ज एसएसआई आदित्य गौरव ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तब तक जाम खुल चुका था। कुछ उपभोक्ता ही वहां मौजूद थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *