बरेली। जनपद के खजुरिया मे पेड़ को टक्कर मारने के बाद बैठे दो ग्रामीणों को रौंद दिया। हादसे मे एक की मौत हो गई। दुनका मे बैंड संचालक के बेटे की हादसे मे मौत हो गई। बहेड़ी में ई-रिक्शा से गिरकर मासूम की मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा मे नवाबगंज के युवक की हादसे मे जान चली गई। शाही मे ईको कार ने खजुरिया मे पेड़ को टक्कर मारने के बाद बैठे दो ग्रामीणों को रौंद दिया। एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार की सुबह खजुरिया गांव निवासी वेदराम (50) पुत्र केसरी अपने घर के सामने पीपल के पेड़ के पास एक अन्य ग्रामीण पूरन लाल के साथ बैठे बातचीत कर रहे थे। गांव के व्यक्ति का रिश्तेदार कार मे बच्चों को घुमाने ला रहा था। चालक के कार स्टार्ट करते ही अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा कर दोनों ग्रामीण वेदराम और पूरन लाल के ऊपर चढ़ गई। वेदराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पूरन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बावजूद पुलिस नही पहुंची। ग्रामीणों ने बताया दोनों पक्षों के लोग थाने गए। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम नही कराया। वेदराम हिमाचल प्रदेश मे मजदूरी करते है। पत्नी के बीमार होने पर वे गांव मे रहकर इलाज करा रहे थे। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कार मे चाबी लगी थी। कार मे अंदर बच्चे खेल रहे थे। किसी तरह कार स्टार्ट होकर सामने बैठे व्यक्ति पर चढ़ गई। हल्का दरोगा को मौके भेजकर जानकारी की जाएगी। वही दुनका मे बारात चढ़त के दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बैंड की ठेली के पास खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बैंड संचालक के बेटे की मौत हो गई। दो बाराती घायल हो गए। शीशगढ़ के गांव सहोड़ा के विनोद सागर पुत्र कढ़े राम सागर की शादी भगवंतापुर से तय हुई थी। लड़की पक्ष ने बिलवा थाना भोजीपुरा के एक बारात घर में व्यवस्था की थी। शनिवार रात में सहोड़ा से बारात बिलवा पहुंची। गेट पर लड़की पक्ष के लोग स्वागत को तैयार थे। रात में 12.30 बजे डंपर ने तीन बारातियों को रौंद दिया। दुर्घटना में बैंड संचालक कढ़ेराम के 26 वर्षीय पुत्र मनीष निवासी सहोड़ा की मौत हो गई। बाराती रोशन लाल व इंद्रपाल निवासी सहोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का बरेली के अस्पताल में भर्ती करा दिया। मनीष को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भोजीपुरा पुलिस ने शव को रविवार की सुबह पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। वही ग्रेटर नोएडा मे हुए सड़क हादसे मे नवाबगंज के एक मजदूर की मौत हो गई जबकि बाइक पर उसके साथ बैठा उसका दोस्त भी घायल हो गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिछोला किफायतुल्ला गांव का यूसुफ (40 वर्ष) नोएडा मे मजदूरी करता था। गुरुवार को वह साथी विपिन कुमार के साथ बाइक से जा रहा था। ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के पास वाहन ने उसकी बाइक मे टक्कर मार दी। दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां मोहम्मद यूसुफ की मौत हो गई। शनिवार को देर शाम उसका शव घर पहुंचा तो उसके परिवार में कोहराम मच गया। वही बहेड़ी-भोजीपुरा का पांच वर्षीय बालिका की ई-रिक्शा से गिरकर मौत हो गई। वह माता-पिता के साथ रिश्तेदारी मे आई थी। परिजन बिना किसी कार्रवाई के बालिका के शव घर ले गए। बहेड़ी के गांव गौरी खेड़ा निवासी महेंद्र परिवार के साथ भोजीपुरा थाना के गांव लाड़पुर आया था। रिश्तेदारी से घर लौटते समय पचदौरा रेलवे फाटक के पास ई-रिक्शा का पहिया गड्ढे मे चला गया। झटका लगने से उस पर बैठी महेंद्र की पांच वर्षीय पुत्री सुनीता गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार्रवाई न करने के अनुरोध पर पुलिस ने पोस्टमार्टम नही कराया।।
बरेली से कपिल यादव
